शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़ा

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 05:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 10 पैसे चढ़कर 72.77 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.79 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 72.77 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 10 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गुरुवार को 72.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 90.48 पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 944.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत गिरकर 60.76 डॉलर प्रति बैरल था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय