शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

  •  
  • Publish Date - December 16, 2020 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

मुंबई, 16 दिसंबर (भाषा) विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे चढ़कर 73.48 के स्तर पर गया।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी ने भी घरेलू मुद्रा का समर्थन किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.49 पर खुला और बढ़त दर्ज करते हुए 73.48 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 73.63 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,484.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 प्रतिशत गिरकर 50.65 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय