शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 05:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

मुंबई, 27 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे मजबूत होकर 72.73 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 72.75 पर खुली, फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.73 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.77 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 90.05 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत गिरकर 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय