शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 72.97 पर

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 72.97 पर

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 05:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

मुंबई, 19 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सूस्ती के बीच भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 72.97 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 73.02 पर खुली, फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.97 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.05 पर बंद हुआ था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय