रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - February 25, 2025 / 10:00 AM IST,
    Updated On - February 25, 2025 / 10:00 AM IST

मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजारों में तेजी ने हालांकि रुपये की गिरावट को सीमित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.83 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.72 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.62 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका