रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर
Modified Date: December 27, 2023 / 10:50 am IST
Published Date: December 27, 2023 9:57 am IST

मुंबई: विदेशी कोषों की सतत निकासी और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 83.23 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार धारणा को बढ़ावा देने में विफल रहा, क्योंकि निवेशक लाल सागर मार्ग के माध्यम से वैश्विक व्यापार में व्यवधान के डर से कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों को लेकर चिंतित रहे।

Read More: Mahadev Satta App News: महादेव एप्प का एक और वांटेड मास्टरमाइंड दीपक नेपाली दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में.. चल रहा था फरार, बड़े खुलासे की उम्मीद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 पर खुला और बाद में 83.23 तक फिसल गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.17 पर कारोबार कर रहा था।

Read More: MP Congress Baithak Today: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, पीसीसी चीफ लेने जा रहे बड़ी बैठक 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत फिसलकर 80.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 95.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।