अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया में गिरावट, 16 पैसे गिरकर 73.03 पर आया
अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया में गिरावट, 16 पैसे गिरकर 73.03 पर आया
मुंबई, दो सितंबर (भाषा) । अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया बुधवार को 16 पैसे गिरकर 73.03 पर बंद हुआ। विदेशों में अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने से रुपया कमजोर पड़ा। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.10 प्रति डालर के भाव पर कमजोर खुला, उसके बाद यह मजबूत होकर दिन के कारोबार में 72.90 तक पहुंच गया। इसके बाद इसमें 73.13 तक गिरावट भी आई। अंत में यह बंद भाव के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.03 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें- उच्च न्यायालय ने पारसी समुदाय को सामुदायिक प्रार्थना स्थल पर प्रार्…
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार के कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 73 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 72.87 रुपये प्रति डालर तक चढ़ गया था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूत को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 92.58 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.88 प्रतिशत बढ़कर 45.98 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका में अगस्त माह के पीएमआई आंकड़ों में बढ़त सामने आने के बाद डालर सूचकांक में तेजी आई है।
ये भी पढ़ें- मस्जिद में नमाज अदा करने की कोशिश को लेकर हिरासत में लिए गए एआईएमआई…
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के खुदरा शोध के उप- प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, ‘‘भारतीय रुपया आज के सत्र में मामूली नुकसान के साथ मंगलवार के छह माह के उच्च स्तर से नीचे आ गया। उधर, अमेरिका में इंस्टीट्यूट फार सप्पलाई मैनेजमेंट (आईएसएम) के उम्मीद से बेहतर आंकड़े सामने आने के बाद डालर सूचकांक में बढ़त दर्ज की गई।’’
ये भी पढ़ें- नांदेड़ में कोविड-19 के 312 नए मामले सामने आए, कलेक्टर संक्रमित
वकील का अनुमान है कि डालर प्रवाह जारी रहा और रिजर्व बैंक ने बाजार से दूर रहा तो रुपया मजबूत हो कर प्रति डालर 72.40 तक पहुंच सकता है।’’

Facebook


