तेजी से बढ़ेगी महंगाई ! डॉलर के मुकाबले धड़ाम से गिरा रुपया, एक डॉलर के लिए अब चुकाना होगा इतना मूल्य

Ads

तेजी से बढ़ेगी महंगाई ! डॉलर के मुकाबले धड़ाम से गिरा रुपया, एक डॉलर के लिए अब चुकाना होगा इतना मूल्य

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 12:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मुंबई, 17 जून (भाषा) । रुपये में बृहस्पतिवार को भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से कहीं पहले ब्याज दर में वृद्धि किये जाने के संकेत देने के बाद विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।

ये भी पढ़ें- मंदिर से लौट रहे दंपति से लूट, फिर महिला से रेप के बाद हत्या.. 6 से…

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.65 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई तथा अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 76 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ प्रति डालर 74.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 73.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 73.57 के उच्च स्तर और 74.08 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई।

ये भी पढ़ें- 72 दिन बाद आज से सड़कों पर दौड़ेंगी सिटी बसें.. इन मार्गों पर 50 बस…

बृहस्पतिवार तक के पिछले आठ कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 128 पैसे की गिरावट आ चुकी है। इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91.67 हो गया। ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया। शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 870.29 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।