रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 05:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.83 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और मजबूत हुआ। बाद में यह 10 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रह था।

सोमवार को रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 73.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 90.85 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय