रुपये में बढ़त का सिलसिला थमा, 12 पैसे टूटकर 73.28 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपये में बढ़त का सिलसिला थमा, 12 पैसे टूटकर 73.28 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 09:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

मुंबई, 12 अक्टूबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 12 पैसे टूटकर 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार तीन कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज करने के बाद रुपया टूटा है।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती के रुख के साथ खुला। इसने एक समय दिन का उच्चस्तर 73.06 प्रति डॉलर भी छुआ। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 25 पैसे ऊपर-नीचे हुआ। अंत में रुपया 12 पैसे के नुकसान के साथ 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपया दबाव में आ गया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.15 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय