रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर

रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर

रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर
Modified Date: April 26, 2023 / 06:30 pm IST
Published Date: April 26, 2023 6:30 pm IST

मुंबई, 26 अप्रैल (भाषा) विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 81.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की तेजी के साथ 81.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.68 के उच्चस्तर और 82.01 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत घटकर 101.42 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 169.87 अंक की तेजी के साथ 60,300.58 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 407.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में