रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी, 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Ads

रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी, 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

  •  
  • Publish Date - August 4, 2021 / 04:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

मुंबई, चार अगस्त (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती आई। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.19 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.16 पर खुला तथा कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.08 और नीचे में 74.19 तक गया। अंत में यह पिछले सत्र के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.09 हो गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 546.41 अंक उछलकर रिकार्ड 54,369.77 अंक पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण