रुपया 15 पैसे सुधरकर 75.37 प्रति डॉलर पर

रुपया 15 पैसे सुधरकर 75.37 प्रति डॉलर पर

रुपया 15 पैसे सुधरकर 75.37 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 13, 2021 4:32 pm IST

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये में तेजी लौटी और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की तेजी के साथ 75.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत घटने से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.29 रुपये पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 75.19 से 75.51 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की तेजी के साथ 75.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 75.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत घटकर 94.26 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.40 प्रतिशत घटकर 83.09 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में