रुपया पांच पैसे सुधर कर प्रति डालर 73.55 पर बंद

Ads

रुपया पांच पैसे सुधर कर प्रति डालर 73.55 पर बंद

  •  
  • Publish Date - September 9, 2020 / 10:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुझान के बावजूद रुपये की विनिमय दर में दो सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विरामा और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर पांच पैसे की तेजी के साथ 73.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.67 पर कमजोर खुला और अंत में यह 73.55 पर प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे का लाभ दर्शाता है।

कारोबार के दौरान रुपया प्रति डालर 73.47 से 73.73 के दायरे में ऊपर नीचे हुआ। मंगलवार को रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निम्न स्तर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 93.54 पर था।

शेयर बाजारों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,056.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर