शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे टूटा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे टूटा

  •  
  • Publish Date - June 21, 2021 / 05:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

मुंबई, 21 जून (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे टूटकर 74.20 पर आ गया। .

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.20 पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले 34 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.86 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 अंक बढ़कर 92.30 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत बढ़कर 73.71 डॉलर प्रति बैरल पर था। भाषा पाण्डेयपाण्डेय