शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर

Ads

शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - August 25, 2021 / 12:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

Rupees vs dollar hindi

मुंबई, 25 अगस्त (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.20 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह पिछले बंद की तुलना में पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.24 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

मंगलवार को रुपया 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.01 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय