रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर 83.89 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर 83.89 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - August 9, 2024 / 10:01 AM IST,
    Updated On - August 9, 2024 / 10:01 AM IST

मुंबई, नौ अगस्त (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर 83.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.17 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 958.63 अंक यानी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 79,844.85 अंक पर और निफ्टी 280.70 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 24,397.70 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,626.73 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका