नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दवा कंपनी साकार हेल्थकेयर का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 10.28 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 4.67 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 38 प्रतिशत बढ़कर 72.97 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-2 की समान तिमाही में 52.73 करोड़ रुपये थी।
साकार हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक संजय शाह ने कहा, ‘तिमाही में हमने व्यावसायिक साझेदारियों का विस्तार किया, निर्यात गतिविधियों को मजबूत किया। हमने प्रमुख वैश्विक दवा कंपनियों के साथ विपणन प्राधिकरण, विनिर्माण स्थल में बदलाव की मंजूरी तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया।’
साकार हेल्थकेयर लिमिटेड मुख्य रूप से कैंसर से जुड़ी दवाएं, एंटीबायोटिक्स और सामान्य दवा निर्माण में विशेषज्ञता रखती है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम