सैमसंग को वेरिजॉन से 5जी के लिए 6.65 अरब डॉलर का ठेका

Ads

सैमसंग को वेरिजॉन से 5जी के लिए 6.65 अरब डॉलर का ठेका

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 05:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

न्यूयॉर्क, आठ सितंबर (भाषा) सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को वेरिजॉन कम्युनिकेशंस से 5जी नेटवर्क ढांचे के विकास का 6.65 अरब डॉलर का ठेका मिला है।

सैमसंग द्वारा दी गई नियामकीय सूचना में कहा गया है कि यह ठेका 2025 तक के लिए है। सैमसंग और वेरिजॉन पूर्व में भी साथ काम कर चुकी हैं। वेरिजॉन द्वारा कैलिफोर्निया, टेक्सास और इंडियाना में कुछ ग्राहकों को दी जा रही 5जी सेवाओं में सैमसंग का ही योगदान है।

न्यूयॉर्क की कंपनी वेरिजॉन ने बयान में कहा कि सैमसंग ने 5जी नवोन्मेषण में हमारे साथ सहयोग की प्रतिबद्धता दिखाई है। हम उनके साथ अपने संबंधों का विस्तार कर रोमांचित हैं। इस दीर्घावधि के रणनीतिक करार से हमें लाभ होगा।

एपी अजय अजय

अजय