संजय कुमार ने गेल के निदेशक (विपणन) का पद संभाला

संजय कुमार ने गेल के निदेशक (विपणन) का पद संभाला

संजय कुमार ने गेल के निदेशक (विपणन) का पद संभाला
Modified Date: June 15, 2023 / 08:13 pm IST
Published Date: June 15, 2023 8:13 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड में नए विपणन निदेशक का पद संभाल लिया।

इससे पहले वह देश में सीएनजी की सबसे बड़ी वितरक कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे।

गेल ने एक बयान में कहा, ‘‘आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक और एमबीए डिग्रीधारक कुमार के पास प्राकृतिक गैस क्षेत्र में 35 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में