जानिए ग्राहकों की किस गलती से SBI को हुआ 39 करोड़ रुपए का फायदा

Ads

जानिए ग्राहकों की किस गलती से SBI को हुआ 39 करोड़ रुपए का फायदा

  •  
  • Publish Date - June 11, 2018 / 05:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकरी बैंक SBI को ग्राहक की एक चुक से 39 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। बैंक को ये मुनाफ पिछले 40 महीनों के दौरान ग्राहकों द्वारा की गई एक गलती से हुआ है। दरसअल, बैंक का कहना है कि जब कोई भी चेक वापस होता है तो बैंक ग्राहक से बतौर जुर्माना 150 रुपये चार्ज करता है। यही नहीं बैंक इस रकम पर जीएसटी भी लगाता है। इस प्रकार किसी भी चेक के रिटर्न होने पर ग्राहक को लगभग 157 रुपये का फाइन लगता है, जोकि बैंक का मुनाफा होता है।

बता दें कि SBI ग्राहकों ने पिछले 40 महीनों में  24 लाख 71 हजार 544 चेक सिग्नेचर नहीं मिलने की वजह से लौटा दिये थे।  इससे पहले इस साल जनवरी में ही वित्त मंत्रालय ने बताया था कि SBI ने अप्रैल से लेकर नवंबर 2017 तक अपने खाते में न्यूनत्तम बैलेंस नहीं रखने पर ग्राहकों से 1771 करोड़ रुपए वसूले हैं।

ये भी पढ़ें-जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, भिलाई के निमय गुप्ता ने किया छत्तीसगढ़ में टॉप

वित्त मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार  वित्त वर्ष   2015-16 में SBI ने  60,0169 चेक वापस लौटाए और  वित्त वर्ष 2016-17 में 99,2474 ग्राहक चुक कर गए, वहां वित्त वर्ष 2017-18 में  79,5769 चेक वापस किए गए। इस वित्त वर्ष (2018-19) में  83,132 ग्राहकों ने लगती की है।

वेब डेस्क, IBC24