नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसडीएचआई) मार्च, 2027 तक 550 से अधिक लोगों की भर्ती करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि जहाज निर्माण परिसर (शिपयार्ड) में नए निर्माण, मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए टीम को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत परियोजना प्रबंधन, डिजाइन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, भारी निर्माण और सिविल कार्यों से जुड़े पद शामिल हैं।
एसडीएचआई ने कहा कि वह विशेष कौशल वाले कामगारों जैसे सटीक वेल्डिंग, फिटिंग और पाइप कार्य से जुड़े पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया तेज कर रही है।
इन कुल 550 पदों में कारखाने में काम करने वाले कामगार और दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
भाषा
यासिर अजय
अजय