सीगल इंडिया को गुजरात में 5,300 करोड़ रुपये की पारेषण परियोजना के लिए मिला आशय पत्र

सीगल इंडिया को गुजरात में 5,300 करोड़ रुपये की पारेषण परियोजना के लिए मिला आशय पत्र

सीगल इंडिया को गुजरात में 5,300 करोड़ रुपये की पारेषण परियोजना के लिए मिला आशय पत्र
Modified Date: September 3, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: September 3, 2026 6:48 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) बुनियादी ढांचा निर्माण कंपनी सीगल इंडिया को गुजरात में 5,300 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख साझा पारेषण प्रणाली विकसित करने के लिए आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी से आशय पत्र मिला है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार बयान में कहा कि आशय पत्र‘लाकाडिया (चरण-दो: 7.5 गीगावाट), जाम खंभालिया (चरण-दो : 5.5 गीगावाट) और जामनगर (चरण-एक : एक गीगावाट) से बिजली पारेषण के लिए साझा पारेषण प्रणाली—पार्ट-बी’ परियोजना के लिए दिया गया है।

परियोजना के तहत 765/400 केवी एयर इंसुलेटेड सबस्टेशन (एआईएस) और करीब 300 सर्किट किलोमीटर लंबी पारेषण लाइन का विकास किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि परियोजना का मूल्य जीएसटी समेत करीब 5,300 करोड़ रुपये है। 35 साल की परिचालन अवधि के दौरान कंपनी को हर वर्ष 608.67 करोड़ रुपये का पारेषण शुल्क मिलेगा।

परियोजना को पूरा करने में 36 महीने लगने की उम्मीद है। इसकी परिचालन अवधि 35 साल होगी।

कंपनी ने कहा कि यह परियोजना गुजरात के लाकाडिया, जाम खंभालिया और जामनगर समेत प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों से बिजली पारेषण की सुविधा के लिए विकसित की जा रही पारेषण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का हिस्सा है।

कंपनी ने कहा कि परियोजना पारेषण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रमुख बिजली उत्पादन केंद्रों से बिजली के कुशल पारेषण में सहायता करेगी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में