सेबी ने गेहूं, मूंग समेत सात कृषि जिंसों के वायदा विकल्प कारोबार पर रोक मार्च 2027 तक बढ़ाई

सेबी ने गेहूं, मूंग समेत सात कृषि जिंसों के वायदा विकल्प कारोबार पर रोक मार्च 2027 तक बढ़ाई

सेबी ने गेहूं, मूंग समेत सात कृषि जिंसों के वायदा विकल्प कारोबार पर रोक मार्च 2027 तक बढ़ाई
Modified Date: March 27, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: March 27, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को गेहूं, मूंग और धान (गैर-बासमती) सहित सात कृषि वस्तुओं में वायदा एवं विकल्प कारोबार के निलंबन को एक और वर्ष के लिए 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया। कीमतों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

जिन अन्य वस्तुओं पर निलंबन लगाया गया है उनमें चना, कच्चा ताड़ का तेल, सरसों के बीज और उनके उत्पाद, और सोयाबीन और उसके उत्पाद शामिल हैं।

सेबी ने कहा कि यह निर्देश मूल रूप से 19 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था, जिसमें इन अनुबंधों में लेन-देन 20 दिसंबर, 2022 तक रोक दिया गया था। इसके बाद से इस रोक को कई बार बढ़ाया गया – पहले 20 दिसंबर, 2023 तक, फिर 20 दिसंबर, 2024 तक, उसके बाद 31 जनवरी, 2025, फिर 31 मार्च, 2025 और उसके बाद 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाया गया।

सेबी ने एक बयान में कहा, ‘उक्त निर्देशों के क्रम में उपरोक्त अनुबंधों में लेन-देन पर रोक को और बढ़ाकर 31 मार्च, 2027 तक किया गया है।’

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में