सेबी ने कार्यालय रखरखाव के लिए एजेंसियों से बोली आमंत्रित की

Ads

सेबी ने कार्यालय रखरखाव के लिए एजेंसियों से बोली आमंत्रित की

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 07:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नई दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के रखरखाव हेतु कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इच्छुक पक्षों से आवेदन आमंत्रित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की नियुक्ति उसके दिल्ली स्थित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय में की जाएगी।

चयनित एजेंसी आउटसोर्स के जरिए कार्यालय रखरखाव से संबंधित कार्य के लिए कर्मचारियों को उपलब्ध कराएगी।

इन कर्मचारियों में रिसेप्शनिस्ट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, रसोइया, कार्यालय सहायक और हाउस कीपर शामिल हैं। इच्छुक एजेंसियों को 17 दिसंबर तक सेबी को आवेदन भेजना होगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय