सेंसक्स शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक गिरा

Ads

सेंसक्स शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक गिरा

  •  
  • Publish Date - September 9, 2020 / 05:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव बनने से घरेलू बाजारों में भी बुधवार को गिरावट का रुख रहा और शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 250 अंक से अधिक गिर गया।

सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के शुरुआती दौर में बीएसई का 30- शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 255.26 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 38,110.09 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 79

अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 11,238.35 अंक पर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में ओएनजीसी सबसे ज्यादा गिरावट वाला सूचकांक रहा जिसमें तीन प्रतिशत के करीब गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील, स्टेट बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और बजाज फिनसर्व में भी गिरावट रही।

वहीं इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस और टेक महिन्द्रा में बढ़त दर्ज की गई।

मंगलवार के कारोबार में सेंसेकस 51.88 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 38,365.35 अंक जबकि एनएसई का निफ्टी 37.70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 11,317.35 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांग कांग, सोल और टोक्यो के बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। वहीं वॉल स्ट्रीट जनरल में कल के कारोबार में जबर्दस्त बिकवाली का जोर रहा।

कच्चे तेल का वैश्विक बेंचक मार्क ब्रेंट क्रूड तेल 0.90 प्रतिशत गिरकर 39.42 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

भाषा

महाबीर

महाबीर