BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सेंसेक्स 1,331 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 अंक के पार

सेंसेक्स 1,331 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 अंक के पार

सेंसेक्स 1,331 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 अंक के पार
Bhasha
Published: 16 Aug 2024 | 5:29 pmModified: 16 Aug 2024 | 5:29 pm

मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) अमेरिका में मंदी की आशंका कम होने से वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजार में सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी से शुक्रवार को बड़ी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,331 अंकों की छलांग के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 397 अंक चढ़कर 24,500 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,330.96 अंक यानी 1.68 प्रतिशत उछलकर 80,436.84 अंक पर बंद हुआ। यह इसका दो महीने से अधिक समय में एक दिन के कारोबार का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,412.33 अंक यानी 1.78 प्रतिशत तक उछलकर 80,518.21 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 397.40 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर सर्वाधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ सन फार्मा में गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘जापानी येन की स्थिरता वैश्विक बाजार को मजबूत करने में मददगार रही है। इसके अलावा मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट ने अमेरिका में मंदी की आशंकाओं को कम करने में मदद की है।’’

नायर ने कहा कि अमेरिकी खुदरा मुद्रास्फीति में कमी आने से भी बाजार की धारणा में सुधार हुआ है। इस पृष्ठभूमि में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में खरीद को लेकर जबर्दस्त दिलचस्पी देखने को मिली।

बाजार में चौतरफा तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी क्षेत्रवार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 1.8 प्रतिशत की तेजी आई जबकि स्मॉलकैप 1.7 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में 730.93 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई जबकि एनएसई निफ्टी 173.65 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछला।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग ऊपर चढ़कर बंद हुए।

यूरोप के अधिकांश बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे।

स्टॉक्सबॉक्स के तकनीकी एवं डेरिवेटिव विश्लेषक अवधूत बागकर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों की सकारात्मक धारणा का अनुसरण करते हुए भारत के प्रमुख सूचकांकों में भी खासी तेजी रही। बाजार में बढ़त काफी व्यापक रही क्योंकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़त देखी गई। स्थानीय स्तर पर उतार-चढ़ाव कम होने से भी बाजार को मजबूती मिली।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लिवाल रहे और उन्होंने 2,236.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत गिरकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। बुधवार को सेंसेक्स 149.85 अंक चढ़कर 79,105.88 अंक पर और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सेंसेक्स 1,331 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 अंक के पार

People also search for:leadLead ShareShare
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

01 Oct 2026 | 11:56 am
ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 11:55 am
मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

01 Oct 2026 | 11:45 am
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

01 Oct 2026 | 11:39 am