सेंसेक्स 219 नीचे और निफ्टी 59 अंक गिरकर बंद

सेंसेक्स 219 नीचे और निफ्टी 59 अंक गिरकर बंद

सेंसेक्स 219 नीचे और निफ्टी 59 अंक गिरकर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 25, 2018 11:39 am IST

मुंबई। देश के शेयर मार्केट में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। दुनिया के दो बड़े देशों अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार की आशंका के बीच एशिया के बाजारों के ढुलमुल रुख और सटोरियों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स 219 अंक नीचे गिरा और 35,470.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 59 अंक नीचे उतरकर 10,762.45 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज सुबह शुरुआती कारोबार में 67.80 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 35,621.80 अंक पर आ गया। जबकि शुक्रवार को यह 257.21 अंक चढ़ा था। वहीं, निफ्टी भी शुरुआती दौर में 20.60 अंक गिरकर 10, 801.25 अंक पर रहा।

यह भी पढ़ें : संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, हंगामेदार रहने के आसार

इधर कारोबारियों की चिंता रुपए की गिरावट ने और अधिक बढ़ाई। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 68.13 रुपए प्रति डॉलर पर रहा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में