मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार दमदार मजबूती के साथ बंद हुए। सोमवार को सेसेक्स 222.23 अंक अर्थात 0.61% बढ़कर 36,718.60 पर और निफ्टी 74.55 अंक यानि 0.68% बढ़कर 11,084.75 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1.29% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.93% की बढ़त दिखी। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.11% तक बढ़कर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : जोगी ने किया खेत चलो अभियान का शुभारंभ, किसानों संग खाया बासी के साथ प्याज
कारोबारी सत्र के दौरान आज बैंक, फार्मा, ऑटो, मेटल शेयरों में बढ़त नजर आई। बैंक निफ्टी इंडेक्स 135 अंक बढ़कर 27008 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ऑटो में 0.17%, निफ्टी मेटल में 1.52%, निफ्टी फार्मा में 0.47% की बढ़त रही।
वहीं आज टॉप गेनर्स में यूपीएल, वेदांता, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर रहे। जबकि टॉप लूजर्स में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी के शेयर्स रहे।
वेब डेस्क, IBC24