बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयर की पहले दिन के कारोबार में लंबी छलांग, 76 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Ads

बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयर की पहले दिन के कारोबार में लंबी छलांग, 76 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 05:22 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) एकीकृत लौह एवं इस्पात विनिर्माण कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 285 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 458 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 60.70 प्रतिशत की बढ़त है। दिन में यह 88.54 प्रतिशत उछलकर 537.35 रुपये पर पहुंच गया था। अंत में 76.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 502.55 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर इसने 63.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 465 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 76.21 प्रतिशत चढ़कर 502.20 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,125.91 करोड़ रुपये रहा।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 108.44 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 302 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 271-285 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपनी विनिर्माण इकाइयों में कंप्यूटर और अन्य उपकरणों समेत मशीनरी की खरीद एवं स्थापना आदि के लिए करेगी।

भाषा निहारिका निहारिका अजय

अजय