Public Holiday Order: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान! इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और बैंक, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Ads

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान! इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और बंद, CG Govt Declares Public Holiday on 28 August

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 05:44 PM IST
HIGHLIGHTS
  • 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश
  • शासकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेज और संस्थानों में छुट्टी
  • बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

रायपुर। Public Holiday on 28 August रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के साथ-साथ कोषालय और बैंकों में भी अवकाश रहेगा।

Public Holiday on 28 August सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य शासन ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में कामकाज बंद रहेगा। अवकाश के कारण स्कूल-कॉलेज समेत अन्य सरकारी संस्थानों में भी नियमित गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी (Public Holiday on 28 August)

अधिसूचना में भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण के तहत प्रदत्त शक्तियों का उल्लेख करते हुए 28 अगस्त 2026 को कोषालय एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकार के इस निर्णय से रक्षाबंधन के दिन प्रदेशवासियों को सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। बैंक और कोषालय बंद रहने के कारण लोगों को बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्यों की योजना अवकाश को ध्यान में रखकर बनाने की सलाह दी गई है।

देखें आदेश कॉपी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त को किस अवसर पर अवकाश रहेगा?

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

क्या 28 अगस्त को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे?

हां, प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

क्या स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे?

सार्वजनिक अवकाश के चलते स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी संस्थानों में नियमित कामकाज नहीं होगा।

क्या 28 अगस्त को बैंक भी बंद रहेंगे?

हां, अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

क्या कोषालय में भी छुट्टी रहेगी?

हां, 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालयों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।