Govinda Sunita Ahuja Divorce : तलाक की खबरों के बीच गोविंदा-सुनीता का बड़ा फैसला! फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी, फिर मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ads

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रहे विवाद के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद सुनीता के तलाक केस को लेकर चर्चा तेज हुई, लेकिन गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया कि सुनीता ने केस वापस ले लिया है और दोनों के बीच अब सब ठीक है।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 05:26 PM IST

Govinda Sunita Ahuja Divorce : Image Credit : File

HIGHLIGHTS
  • गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में विवाद के बीच आया बड़ा अपडेट
  • गोविंदा के मैनेजर के मुताबिक सुनीता ने तलाक का केस लिया वापस
  • मार्च 1987 में हुई थी दोनों की शादी, करीब चार दशक से हैं साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क : Govinda Sunita Ahuja Divorce :  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बांद्रा फैमिली कोर्ट में देखे जाने के बाद गोविंदा के मैनेजर ने बताया है कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है। इस फैसले के बाद दोनों के फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा था शुगर डैडी

दरअसल, बीते दिनों सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनकी ‘रूपा’ फिल्म की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार की नजदीकियों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘शुगर डैडी’ कह दिया था। इसके जवाब में गोविंदा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जब सुनीता काम कर रही थीं, तब उन्होंने हमेशा सहयोग किया, लेकिन अब उनकी फिल्मों और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

बुधवार पहुंची थी बांद्रा फैमिली कोर्ट

इन बहसों के बीच बुधवार को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, जहां मीडिया के पूछने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि वे “बर्थडे मनाने आए हैं”। हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर शशी सिन्हा ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सुनीता जी ने अपना केस वापस ले लिया है, दोनों के बीच अब सब ठीक है और यह खुशी की बात है।

मार्च 1987 में हुई थी दोनों की शादी

मार्च 1987 में शादी के बंधन में बंधे गोविंदा और सुनीता की शादी को लगभग चार दशक हो चुके हैं। पारिवारिक विवादों के सार्वजनिक होने पर मैनेजर ने अफसोस तो जताया, लेकिन यह भी उम्मीद जताई कि समय के साथ सब कुछ बेहतर हो जाएगा। तलाक की याचिका वापस लिए जाने के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है?

गोविंदा के मैनेजर शशी सिन्हा के मुताबिक, सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है और अब दोनों के बीच सब ठीक है।

सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट क्यों पहुंची थीं?

सुनीता बुधवार को अपने बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। इसके बाद उनके तलाक केस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी कब हुई थी?

दोनों की शादी मार्च 1987 में हुई थी और उनकी शादी को लगभग चार दशक हो चुके हैं।