Roop Kumari Choudhary Exclusive :
रायपुर: “Roop Kumari Choudhary Exclusive : यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।” इसी सोच के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर साल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बेटियों को ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’ प्रदान करता है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख, उनके स्कूल को ₹1 लाख तथा हर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को ₹50-50 हजार की स्कॉलरशिप’ दी गई। इस खास कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान एंकर रचना नितेश ने उनसे सवाल पूछा कि “छत्तीसगढ़ से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के क्या राजनीतिक मायने हैं?” इसके जवाब में रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रति सभी का एक विशेष लगाव रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि वे छत्तीसगढ़ से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाली तीसरी नेता हैं। उनसे पहले करुणा शुक्ला और सरोज पांडेय भी इस जिम्मेदारी को संभाल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से लकी साबित हुआ है, जैसे जे.पी. नड्डा भी छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहने के दौरान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ और यहां के कार्यकर्ताओं पर हमेशा से गहरा भरोसा रहा है।
स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बनने वाली बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में एक महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में रूप कुमारी चौधरी ने IBC24 की इस मुहिम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयास बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छूने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते हैं।