Roop Kumari Choudhary Exclusive :
रायपुर :Roop Kumari Choudhary Exclusive मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर साल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बेटियों को ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’ प्रदान करता है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को ₹1 लाख, उनके स्कूल को ₹1 लाख तथा हर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को ₹50-50 हजार की स्कॉलरशिप दी गई। इस खास कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान एक्सक्लूसिव बातचीत में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने महिलाओं के जीवन के संघर्षों और उनकी सफलता के मूल मंत्र पर बात की। उन्होंने कहा कि हर महिला दोहरी जिंदगी जीती है। चाहे वह किसी भी बड़े पद पर क्यों न हो, बाहर के कामकाज और जिम्मेदारियों के अतिरिक्त उसे अपने घर, बच्चों और परिवार के लोगों की चिंता करनी ही पड़ती है।
उन्होंने आगे कहा कि जैसे कहा जाता है कि एक सशक्त पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है, ठीक उसी तरह एक महिला की सफलता के पीछे भी पुरुष चाहे वह पति, दोस्त या भाई हो का साथ बहुत जरूरी होता है। यदि परिवार व्यक्तिगत रूप से साथ खड़ा है, तो महिला बाहर मिली किसी भी जिम्मेदारी को 100% बेहतर तरीके से निभा सकती है।
स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से बेटियों को मिले प्रोत्साहन की सराहना करते हुए रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि पारिवारिक सहयोग ही महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने की असली शक्ति देता है। IBC24 द्वारा आयोजित यह स्कॉलरशिप न केवल मेधावी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी दे रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-