कुसुमगर का शेयर पहले दिन के कारोबार में 44 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Ads

कुसुमगर का शेयर पहले दिन के कारोबार में 44 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 05:55 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 05:55 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) खास तरह का कपड़ा बनाने वाली कंपनी कुसुमगर लिमिटेड का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद निर्गम मूल्य 419 रुपये के मुकाबले 44 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 419 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 36.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 574 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 50.68 प्रतिशत चढ़कर 631.35 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 44.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 604.45 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 35.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 569 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 44.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 604.45 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,346.20 करोड़ रुपये रहा।

कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी के 35.90 लाख शेयर और एनएसई पर 238.09 लाख शेयर का कारोबार हुआ।

कुसुमगर लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन कुल 128.85 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 398-419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।

वर्ष 1990 में स्थापित कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड व लेमिनेटेड सिंथेटिक कपड़े बनाती है जिन्हें ‘इंजीनियर्ड फैब्रिक’ कहा जाता है।

भाषा निहारिका अजय

अजय