टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 47 प्रतिशत चढ़कर बंद

Ads

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 47 प्रतिशत चढ़कर बंद

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 05:42 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 05:42 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य से करीब 47 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी ने 212 रुपये के निर्गम मूल्य से 34.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 285 रुपये प्रति शेयर पर शुरुआत की। बाद में यह 57.83 प्रतिशत चढ़कर 334.60 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कारोबार के अंत में यह 46.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 311.15 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 284 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 33.96 प्रतिशत की बढ़त है। कारोबार के अंत में 46.76 प्रतिशत चढ़कर 311.15 रुपये पर रहा।

इस तरह शेयर सूचीबद्धता के दिन कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,232.35 करोड़ रुपये रहा।

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन मंगलवार को कुल 38.69 गुना अभिदान मिला था। करीब 251.88 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

नए शेयरों के निर्गम से मिलने वाली राशि में से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज और निर्गम खर्चों के लिए किया जाएगा।

वर्ष 1998 में स्थापित टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र की कंपनी है जो सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़ी है।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम