शिपरॉकेट के आईपीओ को पहले दिन 97 प्रतिशत अभिदान मिला

शिपरॉकेट के आईपीओ को पहले दिन 97 प्रतिशत अभिदान मिला

शिपरॉकेट के आईपीओ को पहले दिन 97 प्रतिशत अभिदान मिला
Modified Date: August 12, 2026 / 07:59 pm IST
Published Date: August 12, 2026 7:59 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) ई-कॉमर्स समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी शिपरॉकेट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 97 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 9,44,36,030 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 9,14,37,346 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के हिस्से को 3.33 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.23 गुना बोली या अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए तय कोटा को दो प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

शिपरॉकेट लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 727.41 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 1,617.5 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 92-97 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

इस निर्गम में 885.50 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम और 732 करोड़ रुपये तक के शेयरों का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कंपनी नए निर्गम से मिली रकम का इस्तेमाल विपणन पहल में निवेश करने और अपने मुख्य और उभरते व्यवसायों में प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए करने की योजना बना रही है। कुछ राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, संभावित अधिग्रहण करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का निर्गम बाद बाजार मूल्यांकन लगभग 7,058 करोड़ रुपये होगा।

शिप रॉकेट के शेयर को 19 अगस्त को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में