मजबूत डॉलर, भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से चांदी में दूसरे दिन भी गिरावट जारी
मजबूत डॉलर, भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से चांदी में दूसरे दिन भी गिरावट जारी
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई, क्योंकि मजबूत डॉलर और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली तेज कर दी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध की कीमत 8,198 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गया जिसमें 6,160 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दिन के कारोबार के दौरान, चांदी की कीमत 14,628 रुपये, या छह प्रतिशत टूटकर 2,29,187 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई।
बृहस्पतिवार को, चांदी 25,035 रुपये, या 9.3 प्रतिशत गिरकर 2,43,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आई, जिससे दो दिन की छोटी अवधि की तेजी खत्म हो गई क्योंकि सुधार टिक नहीं पाया।’’
सोने के वायदा भाव कमज़ोरी के साथ खुले, लेकिन बाद में दिन में इसने अपनी सारी गिरावट को खत्म कर दिया और एमसीएक्स पर 10 ग्राम के लिए 1,53,047 रुपये पर कारोबार किया, जो 976 रुपये या 0.64 प्रतिशत ज़्यादा था।
पिछले सत्र में, यह 975 रुपये या 0.64 प्रतिशत गिरकर 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। घरेलू रुझानों को देखते हुए, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर चांदी और सोने की कीमतें कमज़ोर हुईं।
ऑगमोंट के चैनानी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने और चांदी की सुरक्षित निवेश विकल्प के बतौर मांग कम हो गई है। ओमान में ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बातचीत की पुष्टि ने जोखिम की भावना को कम किया है, जिसमें निवेशक बातचीत में हो रहे घटनाक्रमों पर करीब से नज़र रख रहे हैं।
भाषा राजेश राजेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


