चांदी वायदा कीमतें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

चांदी वायदा कीमतें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

चांदी वायदा कीमतें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
Modified Date: August 5, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजार में बुधवार को आई तेज़ी और महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीदों के बीच, चांदी वायदा 4,545 रुपये बढ़कर 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गए।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में सबसे अधिक कारोबार वाले चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,545 रुपये यानी 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,160 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस साल 9 जुलाई को चांदी का कारोबार इन्हीं स्तरों के आस-पास हुआ था, जब कमोडिटी एक्सचेंज पर इसकी कीमत 2,26,377 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 61.85 डॉलर प्रति औंस हो गए।

भाषा राजेश ज₨_राजेश

राजेश


लेखक के बारे में