कमजोर हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में 370 रुपये की गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में 370 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 11, 2022 / 06:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 370 रुपये की गिरावट के साथ 58,419 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 370 रुपये यानि 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,590 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 15,001 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.45 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश