कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 2, 2021 / 12:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 1,373 रुपये की गिरावट के साथ 67,427 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,373 रुपये यानी दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,427 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,801 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.01 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

शीर्ष 5 समाचार