कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 5, 2021 / 10:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 224 रुपये की गिरावट के साथ 64,865 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 224 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,865 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 10,180 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.83 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश