हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 10:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 228 रुपये की तेजी के साथ 69,640 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 228 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,640 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,092 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.39 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश