हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 10:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 982 रुपये की तेजी के साथ 72,067 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 982 रुपये यानी 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,067 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,324 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.82 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश