चांदी वायदा भाव 63 रुपये बढ़कर 1,08,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर

Ads

चांदी वायदा भाव 63 रुपये बढ़कर 1,08,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर

  •  
  • Publish Date - July 4, 2025 / 03:05 PM IST,
    Updated On - July 4, 2025 / 03:05 PM IST

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 63 रुपये बढ़कर 1,08,299 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई क्योंकि प्रतिभागियों ने अपने सौदे बढ़ा दिए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध की कीमत 63 रुपये या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 1,08,299 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 16,437 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा अनुराग

अनुराग