वायदा कारोबार: चांदी की कीमत में 73 रुपये की गिरावट

Ads

वायदा कारोबार: चांदी की कीमत में 73 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 4, 2025 / 03:33 PM IST,
    Updated On - February 4, 2025 / 03:33 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 73 रुपये की गिरावट के साथ 94,184 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीई) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 73 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,184 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 24,405 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.42 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा

योगेश निहारिका

निहारिका