कमजोर मांग से चांदी वायादा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायादा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 09:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) कमजोर मांग होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 211 रुपये की गिरावट के साथ 61,884 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 211 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,884 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 15,332 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.51 डालर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश