सिंगापुर स्थित भारतीय कारोबारी ने अशांत दुनिया में सीमा पार सहयोग का किया आह्वान

Ads

सिंगापुर स्थित भारतीय कारोबारी ने अशांत दुनिया में सीमा पार सहयोग का किया आह्वान

  •  
  • Publish Date - September 26, 2025 / 02:24 PM IST,
    Updated On - September 26, 2025 / 02:24 PM IST

सिंगापुर, 26 सितंबर (भाषा) सिंगापुर स्थित भारतीय मूल की एक कारोबारी ने अराजकता से भरी दुनिया में सीमा पार सहयोग और मूल्यों, दूरदर्शिता एवं जिम्मेदारी पर आधारित उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व का आह्वान किया है।

‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) के सिंगापुर चैप्टर की चेयरपर्सन अनुराधा श्रॉफ ने कहा, ‘‘ हम बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं जो प्रौद्योगिकी परिवर्तन, स्थिरता की अनिवार्यताओं, नई भू-राजनीतिक वास्तविकताओं, बदलती जनसांख्यिकी और नैतिक शासन के अडिग आह्वान से प्रेरित है।’’

श्रॉफ ने बृहस्पतिवार को ‘बिजनेस लीडर्स फोरम 2.0’ में 150 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सनदी लेखाकार) को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ केवल बदलाव ही काफी नहीं है। असल में जो मायने रखता है वे यह है कि एक पेशेवर के तौर पर, एक संगठन के तौर पर और एक वैश्विक समुदाय के तौर पर हमारी प्रतिक्रिया।’’

उन्होंने कहा ‘‘ इस मंच के माध्यम से हमारा लक्ष्य बदलाव की वास्तविक कहानियों को सामने लाना, दुनियाभर की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना, क्षेत्रों एवं सीमाओं से परे में नेतृत्व को मजबूत करना और चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं पेशेवरों को रणनीतिक सलाहकार, नवाचार समर्थक आदि बनने के लिए सशक्त बनाना है।’’

भाषा शोभना माधव निहारिका

निहारिका