सीतारमण ने फ्रांस की दिग्गज कंपनियों से निवेश पर चर्चा की

Ads

सीतारमण ने फ्रांस की दिग्गज कंपनियों से निवेश पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 10:35 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को फ्रांस दौरे पर वैश्विक बैंकिंग दिग्गज बीएनपी परिबा और परिवहन समाधान कंपनी फ्लाइंग व्हेल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में निवेश की संभावनाओं और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप परिदृश्य को प्रमुखता से रखा।

सीतारमण ने पेरिस में फ्लाइंग व्हेल्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन बूगों के साथ बैठक में कंपनी की भारत में पारिस्थितिकी तंत्र खड़ा करने की रुचि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी कंपनियों के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं और स्टार्टअप क्षेत्र के साथ जुड़ने का आग्रह किया।

बूगों ने बैठक में कंपनी के वैश्विक स्तर पर चल रहे सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) परियोजनाओं एवं एयरशिप टेक्नोलॉजी के उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक कार्गो परिवहन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करती है।

एक अन्य बैठक में सीतारमण ने बीएनपी परिबा के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी यान गेरार्डिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशकों के बीच भारत एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

सीतारमण ने यह भी बताया कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग क्षेत्र के लिए एक समिति गठित की गई है और इस पर उन्होंने गेरार्डिन से सुझाव भी मांगे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय