दिल्ली: सर्जन पवनींद्र लाल को ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया

Ads

दिल्ली: सर्जन पवनींद्र लाल को 'चिकित्सा विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 10:25 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पूर्वी दिल्ली शाखा ने लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जन डॉ. पवनींद्र लाल को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया।

एक बयान के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विधायक अनिल गोयल तथा चिकित्सा जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।

बयान में कहा गया है कि ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ मरीजों की देखभाल, नैदानिक उत्कृष्टता, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को प्रदान किया जाता है।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश